रांची, नवम्बर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 30,715 शिक्षकों को छह दिसंबर तक प्रशिक्षण ले लेना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। धनबाद में 53 फीसदी शिक्षकों ने अब तक प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, कोडरमा, खूंटी, गढ़वा और साहिबगंज में 31 से 36 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है, जबकि बोकारो, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और लोहरदगा ही ऐसे जिले हैं जहां 80-84 फीसदी के बीच शिक्षकों ने अपनी प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों के पहली से 12वीं तक के सभी शिक्षकों को अपने सतत विकास के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जो शिक्षक प्रशिक्षण पूरा नहीं करेंगे उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को 90 दिनों के अंदर शिक्षकों को पूर्ण करना अनिवार्य है, बावजूद इसके पूरा नहीं कर सके ह...