रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के सर्ड कार्यालय में पंचायती राज संस्थाओं और समुदाय आधारित संगठनों के बीच संस्थागत समन्वय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया और एसएचजी से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी रही। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बेहतर समन्वय से विकास को अधिक गति प्रदान की जा सकती है। समूह से जुड़ी महिलाओं की राज्य के विकास में बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत और गांव को आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध बनाना है, जिसमें आजीविका के साधन को बढ़ाना विभाग का लक्ष्य है।...