रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। डीएवी हेहल की मेजबानी में रविवार को टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में राज्यस्तरीय झारखंड क्लस्टर 3 तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14, 17 एवं 19 बालक व बालिका वर्ग के 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट, भंडारकोला और बिष्टुपुर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी हेहल के प्राचार्य सह क्लस्टर 3 के प्रभारी विपिन राय ने किया। मौके पर एसआर डीएवी के प्राचार्य डॉ तापस घोष, रोशी बाधवानी, एसएचबी कार्तिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...