Ranchi News: राज्यपाल ने पौधरोपण कर की शुरुआत, एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और जनजीवन के प्रतीक सखुआ (साल) वृक्ष को रांची की हरियाली का मुख्य आधार बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने शनिवार को 'सावन सखुआ महोत्सव 2026' का शुभारंभ किया। चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सखुआ का पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वे बड़े वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण प्रदान कर सकें।
नगर निगम का लक्ष्य नगर निगम ने सावन माह के दौरान निगम क्षेत्र के सभी वार्डों, गली-मोहल्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.