रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या-41 के सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र भवन के सामने खाली पड़ी जमीन पर फास्ट फूड ठेलों के लिए कथित रूप से जगह चिन्हित किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद नीलम चौधरी की पहल पर चूने से मार्किंग कर वेंडर्स के लिए स्थान निर्धारित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था और स्थानीय निवासियों की सुविधाएं प्रभावित होंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेले लगाए जाते हैं, जबकि खाली मैदान के बीच वाले हिस्से का उपयोग चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाता है। उनका दावा है कि यह स्थान भविष्य में पूजा स्थल के रूप में भी उपयोग के लिए चिन्हित है। ऐसे में यदि पूरे क्षेत्र को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित कर ...