रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को पुराना विधानसभा सभागार में राजीव गांधी व 21वीं सदी विषय पर सेमिनार और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने की। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो, बंधु तिर्की उपस्थित थे। केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था, वह आज...