रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल सनसनी फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास बताया है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग में राजस्व नुकसान पर भाजपा हमलावरभाजपा के आरोप लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा जिस रिपोर्ट को लेकर हाय-तौबा मचा रही है, वह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। ऑडिट का मकसद ही व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाना होता है। लेकिन भाजपा इसे राजस्व नुकसान का झूठा रंग देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। गठबंधन की सरकार पूरी तरह पारदर्शी है और नियमों के तहत काम कर रही है।सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि जो भाजपा आज नैतिकता की दुहाई दे...