Ranchi News: राजस्वकर्मी हत्या की जांच के लिए भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय कमेटी
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध हत्या की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल का दौरा कर वस्तुस्थिति की जांच करेगी और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करेगी। गठित कमेटी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के नेतृत्व में बनाई गई है। उन्हें कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर तथा रांची पूर्वी के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार महतो को जांच कमेटी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.