Ranchi News: राखी प्रतियोगिता में 200 छात्रों ने लिया हिस्सा
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बिचना स्थित सेंट एंथोनी हायर सेकेंडरी स्कूल एवं लिटिल फ्लावर स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। तैयार राखियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी अभिव्यक्त किया। डाक विभाग की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियां डाक विभाग के माध्यम से उनके भाइयों तथा देश की रक्षा में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.