रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में आगामी आठ नवंबर को राइजिंग स्टार क्लब का 47वां स्थापना दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को गांव में पूर्व सैनिक अभिषेक लकड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। महोत्सव के तहत सुबह 10 बजे से स्थानीय खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण और रात 10 बजे से रंगारंग नागपुरी गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकार गीत, नृत्य और संगीत प्रस्तुत करेंगे। 1979 में हुई थी क्लब की स्थापना:अभिषेक लकड़ा ने बताया कि दिवाली के दौरान युवाओं को शराब और जुआ जैसी गलत गतिविधियों से दूर रखने के उद्देश्य से वर्ष 1979 में समाजसेवी स्वर्गीय कलिंदर महतो की अगुवाई में राइजिंग स्टार क...