रांची, नवम्बर 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। ओम श्री साईं सेवा मंडल की ओर से 22 नवंबर को रातू रोड से शिरडी के लिए चौथी रथ पदयात्रा रवाना होगी। पीतल के रथ में स्थापित साईं प्रतिमा संग एक दर्जन से अधिक भक्त 2100 किमी की दूरी 45 दिनों में तय कर छह जनवरी को शिरडी पहुंचेंगे। सचिव मनोज कुमार व आलोक अग्रवाल ने बताया कि 2022 में शुरू हुई इस यात्रा के तहत सात जनवरी को पालकी शोभायात्रा, भजन संध्या और भंडारा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...