रांची, अक्टूबर 27 -- साप्ताहिक ट्रेन की समय-सारिणी और मार्ग Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जयपुर तक जाने वाली सांतरागाछी-खातीपुरा-सांतरागाछी साप्ताहिक नई ट्रेन चार नवंबर से नियमित परिचालन होगी। इसकी समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रांची से रात 11.05 बजे रवाना होगी। पूर्व में यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया होते हुए रात 8.33 बजे मुरी पहुंचेगी। इसके बाद रांची, लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होते हुए प्रयागराज, कानपुर, टुंडला, ईदगाह आगरा-दौसा होते हुए खातीपुरा गुरुवार रात 11 बजे पहुंचेगी। वहां से खातीपुरा-सांतरागाछी साप्ताहिक वाया रांची एक्सप्रेस छह नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10.4...