Ranchi News: रांची समेत 10 जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में रविवार शाम से आगामी दो दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं। इस बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। इसमें रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और आसपास के कुछ जिले शामिल हैं। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी। वहीं, शनिवार को राज्य में मौसम साफ रहा। रांची में धूप खिली रही। मौसम के साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई। रांची का तापमान पिछले 24 घंटों की तुलना में 3 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम पारा में एक डिग्री का उछाल देखा गया। वहीं, राज्य की बात करें तो सार्वधिक तापमान सरायकेला का 33.4 डिग्री रहा.
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.