Ranchi News: रांची समेत राज्य में 23 के बाद छाएंगे बादल, बारिश भी होगी
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में अगले चार दिनों के बाद मौसम में बदलाव दिख सकता है। 23 सितंबर के बाद रांची समेत राज्य के ऊपर बादल छाने के साथ अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार इस बदलाव से पहले अगले तीन दिनों के दौरान हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस बीच राज्य में कुछेक स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिन बाद बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व की हवा से यहां मौसम परिवर्तन होगा। मानसून की अवधि होने के कारण वातावरण में अभी भी नमी कायम है। ऐसे में दक्षिण-पूर्व की हवा आने से मौसम तेजी से बदलेगा。
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.