रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय तूफान अर्नब अब भंयकर रूप लेकर और उग्र हो चुका है। झारखंड पर इसका प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है। रांची समेत राज्य के दक्षिणी भागों में बादल छाने के साथ रात के दौरान तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश शुरू हो गयी है। पूर्वी सिंहभूम में भी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान बुधवार की दोपहर तक आंध्रप्रदेश के तटीय भाग की ओर और प्रचंड रूप लेता हुआ बढ़ेगा। यह लगातार पश्चिमी तट से टकराने के बाद पश्चिमी-उत्तरी की दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इससे झारखंड में 28 से 30 अक्तूबर तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी। जबकि, कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चक्रवात अर्...