Ranchi News: रांची शहर में सड़क की मरम्मत का टेंडर जारी, 259 करोड़ स्वीकृत
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। राजधानी रांची में मानसूनी की बारिश से जर्जर हुई प्रमुख सड़कों की स्थिति जल्द सुधरने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग ने शहर की करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से निविदाएं जारी कर दी गई हैं। सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर कराने और इसे तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत शहर के तीन प्रमुख मार्गों की मरम्मत और जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक 7.9 किलोमीटर, नेपाल हाउस से मेकॉन चौक होते हुए हिनू चौक तक 2.3 किलोमीटर और रातू रोड जंक्शन से एचईसी गेट तक 7.8 किलोमीटर सड़क शामिल है। इन सड़कों पर बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सड़क की सतह भी क्षतिग्रस्त हुई है.
259 करोड़ का बजट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.