Ranchi News: रांची शहर के सहायक अध्यापकों के लंबित वार्षिक वृद्धि का रास्ता साफ
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के लिए राहत की खबर है। पिछले तीन वर्षों से लंबित उनकी 4 प्रतिशत वार्षिक मानदेय वृद्धि को स्वीकृति मिल गई है। शनिवार को नगर निगम सभागार में मेयर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नियमानुसार इस वृद्धि को लागू करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस फैसले से शहरी क्षेत्र के 200 से अधिक पारा शिक्षकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर, मेयर द्वारा मनोनीत सदस्य संजय कुमार महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक, नगर निगम के पार्षद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मानदेय वृद्धि के नियमों और प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह स्पष्ट किया गया कि जिन सहायक अध्यापकों के शैक्षणिक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.