रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विविध शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ शिप्रा कुमारी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर आधारित भाषण, कविता पाठ व लोकगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक टीम की कोऑर्डिनेटर डॉ पूनम धान एवं डॉ रिया डे के निर्देशन में किया गया। एफडी की शिक्षिका डॉ. रत्ना सिंह का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाषण और परिधान प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएमएल में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस यह भी पढ़ें-...