रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में संविदा सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व सीनेट सह सिंडिकेट सदस्य डॉ अटल पांडेय ने अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को आवेदन देकर चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, अकादमिक प्रदर्शन संकेतक (एपीआई) अंकों की संशोधित सूची प्रकाशित नहीं करने और आरक्षण रोस्टर के अनुपालन को लेकर शिकायत की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आवेदन के अनुसार, विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन केंद्र ने इस वर्ष 23 अप्रैल को विज्ञापन के माध्यम से एमबीए और बीबीए के छह पूर्णकालिक संविदा सहायक प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। यह भी पढ़ें- Ranchi ...