Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार शुरू
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार की शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले दिन मानवशास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, भूगोल, भूविज्ञान, हिंदी, गृह विज्ञान, खड़िया, खोरठा, कुड़माली, कुड़ुख, दर्शनशास्त्र एवं प्राणिशास्त्र विषय के लिए साक्षात्कार लिए गए। इसमें 13 बाह्य परीक्षकों की सहभागिता रही। कुल 227 आवेदकों में से 194 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जो 85.46 प्रतिशत है। सर्वाधिक आवेदक दर्शनशास्त्र (34), प्राणिशास्त्र (32) तथा वाणिज्य, भूगोल एवं हिंदी (प्रत्येक 30) विभागों में रहे। भूविज्ञान, खड़िया, खोरठा एवं कुड़माली विभागों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। 24 अक्तूबर तक साक्षात्कार होंगे। यह प्रक्रिया कुलपति प्रो सरोज शर्मा की पहल पर यूजीसी के नियमों तथा राष्ट्रीय शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.