Ranchi News: रांची विवि का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर को, 3297 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर को दीक्षांत मंडप, मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपनी आवेदन प्राप्ति रसीद, प्रवेश पत्र, अंकपत्र तथा डीएससी, डीलिट और पीएचडी विद्यार्थियों को रिजल्ट की प्रति दिखाकर गेट पास और अंगवस्त्र प्राप्त करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार गेट पास और अंगवस्त्र का वितरण 5-7 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए वाणिज्य विभाग, मोरहाबादी में काउंटर संख्या 1-5 व केंद्रीय पुस्तकालय में काउंटर संख्या 6 से 10 बनाए गए हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 3297 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 56 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, 339 डीएससी/डीलिट/पीएचडी, 297 एमडी/एमएस/ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.