Ranchi News: रांची रेलमंडल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची। रांची रेलमंडल द्वारा पहली बार हटिया हॉकी स्टेडियम में अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन शुक्रवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह और सर्वो की अध्यक्षा निधि सिंह ने किया। स्काउट गाइड के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुए इस आयोजन में महिला व पुरुष कर्मचारियों ने 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले दौड़ में हिस्सा लिया। डीआरएम ने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द बढ़ता है। मौके पर एडीआरएम हेमराज मीणा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.