Ranchi News: रांची में 99.95 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला प्रशासन मिशन मोड में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, डिजिटाइजेशन और सत्यापन का कार्य करा रहा है। अब तक जिले के लगभग सभी मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं, जबकि डिजिटाइजेशन और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा सत्यापन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 25 जुलाई की रात आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 26,73,250 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 99.95 प्रतिशत है। इनमें से 23,18,639 फॉर्म (86.69 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जबकि 18,59,840 फॉर्म (80.21 प्रतिशत) का बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा चुका है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.