रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रांची नगर निगम को 2.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से अत्याधुनिक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रस्तावित एबीसी सेंटर के निर्माण, स्थल चयन, निविदा प्रक्रिया और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर जल्द निविदा प्रकाशित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मौजा बड़गाई, खाता संख्या-140, प्लॉट संख्या-767 की 20.2 डिसमिल भूमि पर पशु आश्रय-सह-जन्म नियंत्रण केंद्र स्...