रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में आश्विन शुक्ल पुर्णिमा के अवसर पर रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनायी गयी। रात में संपूर्ण रूप और अपनी सभी 16 कलाओं के साथ उदीयमान चंद्रदेव के किरणों से अमृत की बारिश हुई। इस अवसर पर लोगों ने रात में पूजा-अर्चना कर खुले आसमान के नीचे खीर रूपी महाप्रसाद रखा। उनकी किरणों से युक्त ओस रूपी अमृत से सींचा। इसके बाद चंद्रदेव को नमन कर लोगों ने इस अनुपम प्रसाद को पाया। राजधानी के सभी सनातन प्रेमियों ने यह उत्सव मनाया। राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महानगर अंतर्गत सभी 156 बस्तियों में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनायी गयी। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima Moon:आज चांद कब निकलेगा, जानें 33 शहरों का टाइम, शाम 7:23 बजे से भद्रा रहित समय में रखें ख...