रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दोपहर से लेकर देर रात तक मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे शहर में 2,000 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मेन रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, दर्जनों जगह बैरिकेडिंग यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा में दोपहर तीन बजे से बंद होगा शहर का यातायात, दो बजे से ही सील होंगे बाजार केमेन रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मेन रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर दर्जनों स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड्स पर पुलिस जवान तैनात हैं, जो किसी भी चार पहिया य...