Ranchi News: रांची में तीन दिनी स्वर्णिम भारत एक्सपो आज से
रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। देश की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी उपलब्धियों, सरकारी योजनाओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 22 अक्तूबर से रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। रांची क्लब लिमिटेड में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार की सुबह 10 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार और सांसद आदित्य साहू करेंगे। एक्सपो का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, सार्वजनिक संस्थानों की उपलब्धियों, वैज्ञानिक नवाचारों और देश की विकास संबंधी पहल की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण से प्रेरित इस आयोजन में सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, वैज्ञानिक संस्थानों और विकास संगठनों को एक साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.