Ranchi News: रांची में खुलेगा कला प्रशिक्षण संस्थान
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। 'भारत के गवैया' संगठन ने कांके रोड स्थित कार्यालय में इंडियन लेगेसी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की घोषणा की है। संस्थापक जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पहले चरण में यहां भारतीय शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत और वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी और अभिनय जैसी विधाएं भी शुरू होंगी। बीएचयू के अनुभवी संगीतज्ञ अजय सिंह संस्थान के पहले फैकल्टी इंचार्ज बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.