Ranchi News: रांची में खाद्य सुरक्षा की टीम ने की छापेमारी, चेतावनी देकर छोड़ा
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची के लालपुर सहित कई इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था के जांच की। इस दौरान कुल 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित दुकानों में छापेमारी की। जांच के दौरान कई दुकानों पर खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले कर्मचारियों के हाथों में ग्लव्स और सिर पर कैप नहीं पाया गया। वहीं, हाथ धोने के लिए हैंडवॉश की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं मिली। टीम ने वेंडरों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन ने कहा कि खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले स्थानों पर साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही हाथ पोंछने के लिए साफ टॉवल भी रखना जरूरी है। वेंडरों को ग्लव्स और कैप का इस्तेमाल करने तथा खाद्य सामग्री को ढककर रखने की हिदाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.