Ranchi News: रांची में आज भारी बारिश, 25 तक शहर में रहेगा बादलों का डेरा
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मौसम बदलने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य में मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे और विभिन्न जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि, गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा निम्न क्षेत्र बनकर आगे बढ़ रहा है। यह गोपालपुर (ओड़िशा) से लगभग 200 किमी दक्षिण-पूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओड़िशा) से 210 किमी दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.