Ranchi News: रांची पेडिकॉन में चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पांचवें रांची पेडिकॉन के तहत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। रिम्स के नवजात शिशु चिकित्सा विभाग में आयोजित पहली कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा और डीन प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा ने किया। इसमें विशेषज्ञों ने गंभीर स्थिति में बच्चों के बिस्तर के पास ही अल्ट्रासाउंड जांच और रक्तवाहिका पहुंच की उपयोगिता बताई तथा 28 शिशु रोग विशेषज्ञों को कैथेटर डालने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। दूसरी कार्यशाला रानी अस्पताल में आयोजित हुई, जहां बाल गहन चिकित्सा और आपातकालीन प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। रिम्स में डॉ. कौस्तुभ चौधरी, डॉ. सोमनाथ गोरेन, डॉ. प्रियब्रत पांडा व डॉ. शंखनील सिंह तथा रानी अस्पताल में डॉ. नील कोस्टेलिन, डॉ. रतन कुमार, डॉ. एहतिशाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.