रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही रांची-पुरुलिया रोड में अनियमितता के आरोप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क के साथ बनाई जा रही नाली बेकार साबित हो रही है। सड़क का पानी नाली में जाने के बजाय वापस सड़क पर आ रहा है। नाली से पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद सड़क की दोनों लेन पानी में डूब गईं। पानी दुकानों और घरों में घुसने से लोगों को परेशानी हुई। स्टूडियो संचालक संजय कुमार ने बताया कि बारिश का पानी स्टूडियो में घुसने से कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण खराब हो गए। राशन और दूसरी दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ, जिससे छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार से सड़क निर्माण की जांच कर संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की ...