Ranchi News: रांची जिला वुशू प्रतियोगिता संपन्न
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची। रांची जिला वुशू संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी स्थित वुशू हॉल में रविवार को जिला सीनियर वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्लबों एवं विश्वविद्यालयों के लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। गंगा लोहार, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, वर्षा रानी, त्रिलोचन बेदिया, जितेंद्र महतो, फनीभूषण बेदिया, सुंदरम तिग्गा ने अपने-अपने वर्ग में र्स्व पदक जीता। सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन सुनील सूर्यांत, उदय साहू, शैलेन्द्र नाथ दुबे व संजय साहू ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.