Ranchi News: रांची-जयपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची से राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग उठी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अरुण जोशी ने जयपुर की सांसद मंजू शर्मा से मिलकर यह ट्रेन मांगी है। जोशी ने कहा कि रांची-जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से झारखंड व राजस्थान के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। खासकर व्यापारियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और दोनों राज्यों के बीच नियमित रूप से यात्रा करने को अधिक लाभ होगा। सांसद ने इसे केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.