रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम के इंजीनियरिंग सेक्शन ने शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर नौ-सीटर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन शौचालयों का निर्माण निगम के विभिन्न वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शौचालय के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 28.12 लाख रुपये निर्धारित की गयी है और इसे 90 दिनों में पूरा करना होगा। वार्ड संख्या 11, 30, 33, 38, 42, 43 और 44 में कुल 12 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें कुछ शौचालय पीटी (पब्लिक टॉयलेट) और कुछ कम्युनिटी टॉयलेट के रूप में बनाए जाएंगे。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर में लगाई जाएंगी 5300 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटइन स्थानों पर होंगे निर्माण वार्ड 11 में होली क्रॉ...