Ranchi News: रांची के सभी बूथों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। सूची प्रकाशित होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और सूची में अपना व परिवार के सदस्यों का नाम और अन्य विवरण जांचा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा और आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए 4 सितंबर तक का समय है। मतदाता इस बीच नाम जोड़ने, हटाने, विवरण में सुधार या मतदान केंद्र में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, एक अक्तूबर की अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकेंगे। ऐसे नागरिकों को प्रपत्र-6 भरना होगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.