Ranchi News: रांची का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे, और बढ़ेगी ठंड
रांची, नवम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत आसपास के जिलों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान इस सीजन के शुरुआत में ही 10 डिग्री के नीचे आ गया है। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब तीन डिग्री नीचे आ गया। जबकि आसपास में खूंटी का तापमान भी दस डिग्री से नीचे 9.9 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री तक नीचे चल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। रांची समेत राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान अब 30 डिग्री से नीचे आ गए हैं। राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम का 28.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार का 7.5 डिग्री रहा।
रांची में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.