रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के उडिकेल बरटोली में शुक्रवार की देर रात एक पति ने कथित रूप से सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद शनिवार सुबह आरोपी पति मथुरा कोंनगाडी ने खुद ग्रामीणों को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने रनिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मथुरा कोंनगाडी ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ कथित रूप से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी के सो ...