Ranchi News: रनिया में शकरकंद की फसल को हाथियों ने पहुंचाया नुकसान
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद जंगली हाथियों का दल एक बार फिर सक्रिय हो गया है। हाथियों के विचरण से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार और बुधवार की देर रात हाथियों के दल ने खूंटागढ़ा गांव में प्रवेश कर किसान पूना सिंह के खेत में लगी शकरकंद की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के दल ने अन्य किसानों के खेतों में लगी फसलों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों में भय और चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेतों में धान समेत अन्य फसलें लगाई हैं। अब फसलें तैयार होने लगी हैं। ऐसे में जंगली हाथियों के दोबारा सक्रिय होने से फसलों को नुकसान पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.