Ranchi News: रनिया में विधायक ने कई विकास योजनाओं की रखी आधारशिला
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड में मंगलवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें चार सरकारी विद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण और दो पीसीसी पथ की योजनाएं शामिल हैं। विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाहू जराटोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनाहातू, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रंगरोड़ी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाटंगा चुरदाग में अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके अलावा डाहू पंचायत के लोवा चंदुका टोली में सबन कंडुलना के घर से सोहराई कंडुलना के घर तक और बघिया से बारिंग तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि लंबे समय से विद्यालयों के भवन जर्जर थे, जिससे बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती थी। नए कमरों के निर्माण से बच्चों को बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.