Ranchi News: रनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'हर घर तिरंगा', 'वंदे मातरम्' और 'जय जवान, जय किसान' जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.