रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। जंगली हाथियों का झुंड आए दिन गांवों में पहुंचकर मकानों एवं खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात करीब दस जंगली हाथियों के झुंड ने थाना क्षेत्र के टालडा गांव में धावा बोल दिया। हाथियों ने मगदली डाहंगा, वाल्टर डाहंगा, सुशीला ओडेया सहित अन्य किसानों के कई एकड़ खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। सुबह खेतों में बर्बाद फसल देखकर पीड़ित किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।

किसानों की चिंताएँ पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर और काफी उम्मीदों के साथ धान की खेती की थी, लेकिन जंगली हाथियों ने उनक...