Ranchi News: रनिया में किसानों को दी गई आधुनिक खेती और एफपीओ की जानकारी
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में शुक्रवार को हेल्प ए चाइल्ड फाउंडेशन (एचएपी) की ओर से प्रखंड के किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साथ बढ़ो फार्मर्स कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) का गठन किया गया और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और एफपीओ की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन की एटीएम सुधा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से कृषि सामग्री की खरीद-बिक्री कर सकते हैं और अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार और उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.