Ranchi News: रनिया में अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर एवं उड़ीकेल खिजुरटोली में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अधीक्षक उत्पाद अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों से करीब 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.