Ranchi News: रनिया प्रखंड परिसर में चला स्वच्छता अभियान
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड परिसर में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग की अगुवाई में आयोजित अभियान में प्रखंड क्षेत्र की जल सहियाओं ने परिसर की साफ-सफाई की। जल सहियाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर में बिखरे कचरे को एकत्र किया और आसपास की जगहों की सफाई की। एकत्र किए गए कचरे को निर्धारित तरीके से नष्ट किया गया। इसके बाद बीडीओ प्रशांत डांग ने सभी जल सहियाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.