रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटम गांव में गुरुवार सुबह एक विशालकाय जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवक हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने में जुट गए। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान हाथी ईटम, कोड़ाकेल, खाटंगा, सिदम समेत आसपास के कई गांवों में घूमता रहा। सैकड़ों ग्रामीण उसके पीछे-पीछे उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान हाथी कई बार गुस्से में चिंघाड़ता रहा और कुछ मौकों पर पीछे मुड़कर ग्रामीणों की ओर भी बढ़ा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति काफी जोखिम भरी बनी रही। यह भी पढ़ें- Gridih News: हाथियों ने सात महीनें में पांच लोगों की ले ली जान कई जिम्मेदार ग्रामीण लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन्यजीव के साथ सावधानी बरतन...