रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला में मोबाइल, कीमती सामान और बैग-पर्श गायब करने वाले तीन उचक्कों को धुर्वा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उचक्का प्रकाश कुमार धुर्वा के जेपी मार्केट खटाल का और शिवम कुजूर मौसीबाड़ी का रहने वाला है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल और मेला परिसर से श्रद्धालुओं के पास से गायब किए गए बैग, कीमती सामान और दुकानों से चोरी किए गए अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार उचक्कों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि रथयात्रा मेला दुकान और श्रद्धालुओं के सामान की चोरी की घटनाओं में शामिल उचक्कों की तलाश में धुर्वा थाना पुलिस जुटी हुई थी। इसी क्रम में उचक्कों ने एटीएस मुख्यालय के पास स्कूटी से जा रही युवती वर्षा कुमारी से मोबाइल छिनकर भाग रहे ...