Ranchi News: रथयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद : ग्रामीण एसपी
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर की ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि मेले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने मुख्यालय-2 डीएसपी अजय आर्यन और रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो के साथ रातू रथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान किला प्रबंधक दामोदर मिश्रा, अतुल ठाकुर, मेला आयोजन समिति के सदस्य तथा बिजली, स्वास्थ्य, नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, पूजा स्थल की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग पर चर्चा हुई। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर मेले में आसमान से जमीन तक कैमरों से नजर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.