Ranchi News: रथयात्रा मार्ग होगा अतिक्रमण मुक्त, 24 घंटे होगी सीसीटीवी से निगरानी
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। कहा गया कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रथयात्रा मेला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.