Ranchi News: रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार की समय-सीमा बताये सरकार : हाईकोर्ट
रांची, नवम्बर 20 -- रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार पर हाईकोर्ट सख्त Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार में हो रही देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पर्यटन विभाग के सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त से मंदिर के पुनरुद्धार के लिए तैयार 102 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी देने की समय-सीमा बताने का निर्देश दिया है। साथ ही अब तक पुनरुद्धार के लिए उठाये गये कदमों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान रामगढ़ के उपायुक्त अदालत में उपस्थित रहे। अदालत ने अगली सुनवाई में पर्यटन विभाग के सचिव, झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक और रामगढ़ डीसी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.